Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ विश्वविद्यालय में सख्ती: कैंपस में धूम्रपान, गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध

लखनऊ विश्वविद्यालय ने कैंपस में धूम्रपान, पान मसाला और गुटखा पर प्रतिबंध लगाया। उल्लंघन पर ₹500 जुर्माना और बार-बार पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
Bureau
Bureau News Desk
30 Apr 2026
10:12 AM
1 min read
लखनऊ विश्वविद्यालय में सख्ती: कैंपस में धूम्रपान, गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध
हाइलाइट्स
लखनऊ विश्वविद्यालय ने कैंपस में धूम्रपान, पान मसाला और गुटखा पर प्रतिबंध लगाया। उल्लंघन पर ₹500 जुर्माना और बार-बार पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों के सेवन पर सख्ती बढ़ा दी है। जारी कार्यालय-ज्ञाप में कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा धूम्रपान, पान मसाला और गुटखा सेवन को नियमों के विरुद्ध बताते हुए इस पर जुर्माना और अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परिसर में धूम्रपान, पान मसाला, गुटखा और अन्य मादक पदार्थों का सेवन कार्यालय की गरिमा और आचरण नियमावली के खिलाफ माना गया है।\

 

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई कर्मचारी, अधिकारी या शिक्षक इन पदार्थों का सेवन करते हुए पाया जाता है, तो उस पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति तीन बार से अधिक इस नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कदम को परिसर में अनुशासन बनाए रखने और कार्यस्थल की गरिमा बनाए रखने की दिशा में जरूरी बताया है।

Explore Related Topics

लखनऊ विश्वविद्यालय धूम्रपान प्रतिबंध कैंपस नियम

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News