Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी में २४ घंटों में हुए 64 IAS के तबादले

यूपी में बड़े पैमाने पर IAS तबादले, 24 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
Bureau
Bureau News Desk
20 Apr 2026
09:12 PM
1 min read
यूपी में २४ घंटों में हुए 64 IAS के तबादले
हाइलाइट्स
यूपी में बड़े पैमाने पर IAS तबादले, 24 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों में प्रशासनिक फेरबदल की लहर दौड़ गयी है बीती रात को 40 आईएएस के तबादले से प्रदेश में चर्चा हो ही रही थी की अब 24 और आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जिलों में नए जिलाधिकारी और अन्य पदों पर नई तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस दौरान कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती के साथ विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

 

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और विभागों में कार्यरत आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कई जिलों के जिलाधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए नई तैनाती दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को शासन स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, गाजीपुर, बांदा, फर्रुखाबाद, हापुड़, अंबेडकर नगर और सोनभद्र समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को विशेष सचिव और अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनात किया गया है।

 

नीचे पूरी तबादला सूची दी गई है:

क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान पद/तैनाती नई तैनाती

1 अविनाश कुमार जिलाधिकारी, गाजीपुर जिलाधिकारी, अलीगढ़

2 अरविंद सिंह अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त जिलाधिकारी, एटा

3 अमित आसेरी विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग जिलाधिकारी, बांदा

4 अंकुर लाठर उपाध्यक्ष, बुलंदशहर प्राधिकरण जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद

5 कविता मीना उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर प्राधिकरण जिलाधिकारी, हापुड़

6 ईशा प्रिया विशेष सचिव, पर्यटन जिलाधिकारी, अंबेडकर नगर

7 चंद्रित गौड़ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिलाधिकारी, सोनभद्र

8 अनूप शुक्ला जिलाधिकारी, अंबेडकर नगर जिलाधिकारी, गाजीपुर

9 शशांक त्रिपाठी जिलाधिकारी, बाराबंकी जिलाधिकारी, अयोध्या

10 इशान प्रताप सिंह विशेष सचिव (सीएम कार्यालय) जिलाधिकारी, बाराबंकी

11 निखिल टीकाराम फुंडे जिलाधिकारी, अयोध्या विशेष सचिव, मुख्यमंत्री

12 प्रेम रंजन सिंह जिलाधिकारी, एटा परियोजना निदेशक

13 अभिषेक पांडेय जिलाधिकारी, हापुड़ अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त

14 संजीव रंजन जिलाधिकारी, अलीगढ़ विशेष सचिव, कृषि विभाग

15 जे. रीमा जिलाधिकारी, बांदा विशेष सचिव

16 अरुण कुमार विशेष सचिव पदमुक्त

17 आदर्श कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद विशेष सचिव, लोक निर्माण

18 बद्री नाथ सिंह जिलाधिकारी, सोनभद्र विशेष सचिव, उच्च शिक्षा

19 दीक्षा जैन मुख्य विकास अधिकारी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी

20 अपराजिता सिंह मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर उपाध्यक्ष, बुलंदशहर प्राधिकरण

21 प्रणता ऐश्वर्य मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर प्राधिकरण

22 उत्कर्ष द्विवेदी संयुक्त मजिस्ट्रेट मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर

23 अभिनव जैन संयुक्त मजिस्ट्रेट मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर

24 दीक्षा जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर

 

 

 

 

Explore Related Topics

लखनऊ यूपी IAS तबादला जिलाधिकारी प्रशासनिक फेरबदल यूपी सरकार DM Posting

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News