Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ डीएम विशाख ने दिखाई सख्ती, बीकेटी-सरोजनीनगर-मोहनलालगंज में किया औचक निरीक्षण

Lucknow News: चुनाव से पहले मतदाता सूची की तैयारी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—लखनऊ के डीएम ने ऐसा क्या देखा कि मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगानी पड़ी?
News Desk
News Desk News Desk
12 Nov 2025
05:51 PM
1 min read
लखनऊ डीएम विशाख ने दिखाई सख्ती, बीकेटी-सरोजनीनगर-मोहनलालगंज में किया औचक निरीक्षण
हाइलाइट्स
Lucknow News: चुनाव से पहले मतदाता सूची की तैयारी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—लखनऊ के डीएम ने ऐसा क्या देखा कि मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगानी पड़ी


>लखनऊ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने सोमवार को बीकेटी, सरोजनीनगर और मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।


>डीएम ने सबसे पहले 169-बख्शी का तालाब क्षेत्र पहुंचकर मलेशेमऊ गांव के बूथ संख्या 429, 430, 431 और 432 का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, गणना प्रपत्र वितरण की स्थिति और बीएलओ द्वारा मोबाइल एप पर की जा रही मार्किंग की प्रगति का जायज़ा लिया।


>इसके बाद उन्होंने बाघामऊ ग्राम के बूथ संख्या 426, 427 और 428 का निरीक्षण किया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण का क्रम आगे सरोजनीनगर विधानसभा के ग्राम सरसावा अर्जुनगंज के बूथ संख्या 517 और मोहनलालगंज विधानसभा के ग्राम मिर्जापुर के बूथ संख्या 2 तक जारी रहा।


>डीएम विशाख ने बीएलओ से स्पष्ट कहा कि प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचना चाहिए तथा सभी प्रपत्र 4 दिसंबर 2025 से पूर्व संकलित कर लिए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदाताओं से संपर्क और सत्यापन में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।


>जिला निर्वाचन अधिकारी ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि निर्वाचन कार्यों में शिथिलता या लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। सभी कार्य समयबद्धता, पारदर्शिता और उच्च मानक के साथ पूरे किए जाएं।


>निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस नागरिक दायित्व को गंभीरता से निभाने की सलाह दी और कहा कि निष्पक्ष एवं स्वच्छ चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News