Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में युवक ने की आत्महत्या

Lucknow News: लखनऊ में युवक नितेश मिश्रा ने दोस्त की कथित पिटाई से आहत होकर आत्महत्या की। ट्रेन के आगे कूदने से पहले भाई को कॉल कर घटना बताई। गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज।
News Desk
News Desk News Desk
30 Dec 2025
12:56 PM
1 min read
लखनऊ में युवक ने की आत्महत्या
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में युवक नितेश मिश्रा ने दोस्त की कथित पिटाई से आहत होकर आत्महत्या की। ट्रेन के आगे कूदने से पहले भाई को कॉल कर घटना बताई। गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज।


>लखनऊ में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्त द्वारा की गई कथित पिटाई से आहत था।


>पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नितेश मिश्रा के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि नितेश की उसके दोस्त अनमोल ने मारपीट की थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। घटना के बाद नितेश ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि आत्महत्या से पहले नितेश ने अपने भाई को फोन किया था। कॉल के दौरान उसने अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी थी। इसके कुछ समय बाद उसके ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली।


>घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना गोमतीनगर विस्तार में आरोपी अनमोल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News