Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चिनहट पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रीस्कूल में बच्चों को किया जागरूक

Lucknow News: लखनऊ के चिन्हत क्षेत्र स्थित पलाक्षी प्रीस्कूल में पुलिस टीम ने गुड टच–बैड टच, हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित किया।
News Desk
News Desk News Desk
10 Dec 2025
09:54 PM
1 min read
चिनहट पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रीस्कूल में बच्चों को किया जागरूक
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के चिन्हत क्षेत्र स्थित पलाक्षी प्रीस्कूल में पुलिस टीम ने गुड टच–बैड टच, हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित किया।


>थाना चिनहट पुलिस टीम ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पलाक्षि प्रीस्कूल, चिनहट में बच्चों को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता को विद्यालय स्तर पर मजबूत बनाना था।


>महिला उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह और टीम ने बच्चों को महिला एवं बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों 1076, 1090, 112, 181, 1930, 102 और 108 की उपयोगिता बताई। सत्र में गुड टच–बैड टच के बारे में सरल तरीके से समझाया गया तथा बच्चों को भरोसेमंद वयस्क से तुरंत जानकारी साझा करने की सलाह दी गई। 


>कार्यशाला में महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, यूपी कॉप ऐप और साइबर सुरक्षा से जुड़े आधारभूत बिंदुओं पर भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट और महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया। प्रीस्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बच्चों से संवाद करते हुए उदाहरणों के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता को सरल और समझने योग्य बनाया। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल अरावती दूबे, पारुल तोमर और रेणु कुमारी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 के तहत लखनऊ कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानों का हिस्सा है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News