Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

जनेश्वर मिश्र पार्क में दिखा ‘योग और देशभक्ति’ का संगम: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे साढ़े तीन हजार एनसीसी कैडेट्स

News Desk
News Desk News Desk
20 Jun 2025
10:19 PM
1 min read
जनेश्वर मिश्र पार्क में दिखा ‘योग और देशभक्ति’ का संगम: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे साढ़े तीन हजार एनसीसी कैडेट्स


>अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में शनिवार की सुबह एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब तड़के 5 बजे से ही हजारों एनसीसी कैडेट्स योग साधना के लिए जुटने लगे। भारत के सबसे बड़े तिरंगे के नीचे हुए इस भव्य योग आयोजन में लगभग 3,500 कैडेट्स ने भाग लिया और योग के महत्व को आत्मसात किया।


>इस आयोजन में लखनऊ एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर के अंतर्गत आने वाली आर्मी विंग की 19, 20, 63, 64 और 67 बटालियन, 3 यूपी नेवल यूनिट और 5 यूपी एयर स्क्वॉड्रन के कैडेट्स शामिल हुए। इस विशेष मौके पर यूपी एनसीसी के एडीजी मेजर जनरल विक्रम कुमार और प्रसिद्ध योग गुरु डॉ. नवीन हलप्पा ने भी कैडेट्स को मार्गदर्शन दिया और योगाभ्यास कराया।


>67 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रत्नाकर द्विवेदी ने जानकारी दी कि इस विशाल आयोजन की तैयारियां एक महीने पहले से शुरू कर दी गई थीं। उन्होंने बताया कि लखनऊ के साथ-साथ सीतापुर, लखीमपुर खीरी और रायबरेली से भी कैडेट्स इस आयोजन में सम्मिलित हुए। यह आयोजन केवल योगाभ्यास नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बन गया।


>जनेश्वर मिश्र पार्क का वातावरण योग की ऊर्जा से भर गया और कैडेट्स ने अनुशासित तरीके से योगासन कर पूरे समाज को स्वस्थ और संतुलित जीवन की प्रेरणा दी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News