Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण 10-31 दिसंबर तक पहाड़गंज और चेम्सफोर्ड रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी।
News Desk
News Desk News Desk
12 Dec 2025
06:21 PM
1 min read
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
हाइलाइट्स
Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण 10-31 दिसंबर तक पहाड़गंज और चेम्सफोर्ड रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी।


>नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण पहाड़गंज और आसपास के इलाकों में आगामी दिनों में यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को जागरूक करते हुए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।


>स्टेशन के पहाड़गंज साइड पर निर्माण और यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के चलते चेम्सफोर्ड रोड पर सड़क का हिस्सा संकरा हो गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर से 31 दिसंबर तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही धीमी रहेगी। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन में प्रवेश के लिए अजमेरी गेट साइड का उपयोग करें, क्योंकि पहाड़गंज गेट नंबर 1 के पास निर्माण के कारण जाम की स्थिति बनती रहती है।


>इस जाम का असर मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, भवभूति मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और देशबंधु गुप्ता रोड तक देखने को मिल सकता है। कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल और वैकल्पिक रास्तों पर भी भीड़ बढ़ने की आशंका है। ट्रैफिक पुलिस ने इन इलाकों में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर दी है। चेम्सफोर्ड रोड पर स्थित नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, टिकट बुकिंग सेंटर, कर्नैल सिंह स्टेडियम और श्रीलंका बौद्ध तीर्थ विश्राम गृह की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है।


>रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा 4,700 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को अत्याधुनिक मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। योजना में दोनों साइड नए स्टेशन भवन, एयर कंकॉर्स, वेटिंग एरिया, एस्केलेटर-लिफ्ट, कमर्शियल स्पेस और उन्नत सड़क नेटवर्क शामिल हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News