Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

एनआईसीएल एओ भर्ती : निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन प्रक्रिया और चयन का पूरा शेड्यूल

News Desk
News Desk News Desk
13 Jun 2025
03:58 AM
1 min read
एनआईसीएल एओ भर्ती : निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन प्रक्रिया और चयन का पूरा शेड्यूल


>एनआईसीएल एओ भर्ती 2025: 266 प्रशासनिक अधिकारी पदों के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया


>लखनऊ। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer - AO) के 266 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in के माध्यम से 3 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


>रिक्तियों का विवरण:


>यह भर्ती अभियान जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट दोनों श्रेणियों के तहत 266 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध प्रत्येक पद की शैक्षणिक योग्यता को ध्यानपूर्वक पढ़ें।



>महत्वपूर्ण तिथियाँ:


    >
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2025

  • प्रारंभिक परीक्षा (Phase I): 20 जुलाई 2025

  • मुख्य परीक्षा (Phase II): 31 अगस्त 2025



>आयु सीमा:


>उम्मीदवार की आयु 1 मई 2025 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात् उम्मीदवार का जन्म 2 मई 1995 से 1 मई 2004 के बीच हुआ होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल)।



>चयन प्रक्रिया:


>चयन तीन चरणों में होगा:


    >
  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा, कुल अवधि 60 मिनट।

  2. मुख्य परीक्षा (Mains) – 250 अंकों की वस्तुनिष्ठ और 30 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा, दोनों ऑनलाइन।

  3. साक्षात्कार (Interview) – अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।



>आवेदन शुल्क:


    >
  • सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्गों के लिए: ₹1000/-

  • SC/ST/PwBD वर्ग के लिए: ₹250/-



>कैसे करें आवेदन?


  1. >

    आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।


  2. >

    रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं और एओ रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।


  3. >

    रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।


  4. >

    आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।


  5. >आवेदन पत्र का प्रिंट निकालना न भूलें।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News