Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

एक्सपायरी डे पर बाजार में सीमित तेजी के संकेत, निफ्टी 24,200 के ऊपर जाने पर बढ़ सकती है खरीदारी

रिपोर्ट में 24,200 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग और बैंक निफ्टी में 55,500 तक तेजी की संभावना।
Bureau
Bureau News Desk
26 May 2026
02:07 PM
1 min read
एक्सपायरी डे पर बाजार में सीमित तेजी के संकेत, निफ्टी 24,200 के ऊपर जाने पर बढ़ सकती है खरीदारी
हाइलाइट्स
रिपोर्ट में 24,200 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग और बैंक निफ्टी में 55,500 तक तेजी की संभावना।

मासिक एक्सपायरी के बीच डेरिवेटिव बाजार में पुट राइटर्स की मजबूत पोजिशनिंग ने निफ्टी के लिए 24,000 के स्तर को अहम सपोर्ट बना दिया है। बाजाज ब्रोकिंग की एक्सपायरी। इनसाइट्स रिपोर्ट के अनुसार 24,200 के ऊपर निकलने पर बाजार में शॉर्ट कवरिंग बढ़ सकती है, जबकि 24,000 के नीचे फिसलने पर बिकवाली का दबाव तेज हो सकता है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक निफ्टी फिलहाल 24,000 के ऊपर बना हुआ है, जबकि कॉल राइटर्स की सक्रियता 24,100-24,200 के दायरे में देखी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निफ्टी का मैक्स पेन स्तर 24,050 पर है, जिससे संकेत मिलता है कि एक्सपायरी के दौरान इंडेक्स सीमित दायरे में रह सकता है।

 

एफआईआई और प्रोप ट्रेडर्स की पोजिशनिंग बाजार के प्रति सकारात्मक संकेत दे रही है। दूसरी ओर क्लाइंट्स ने सतर्क रुख अपनाया है। बैंक निफ्टी पर रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडेक्स 55,000 के ऊपर बना रहने पर 55,500-55,800 तक बढ़ सकता है। हालांकि 55,400-55,500 के बीच कॉल राइटिंग तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकती है। बैंक निफ्टी का मैक्स पेन स्तर 55,400 बताया गया है।  रिपोर्ट के अनुसार ब्रेंट क्रूड की कीमतों में स्थिरता और रुपये में मजबूती से बाजार धारणा को समर्थन मिला है। सेक्टोरल स्तर पर मेटल और केमिकल शेयरों में मजबूती रही, जबकि हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में दबाव देखा गया।

Explore Related Topics

Nifty expiry outlook Bank Nifty outlook stock market today Bajaj Broking report derivatives market Nifty support level Bank Nifty resistance Indian stock market

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →