Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

योगी सरकार की पहल से 2026 में होगा अत्याधुनिक सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम का शुभारंभ

Nivesh Mitra 3.0: उत्तर प्रदेश सरकार 2026 में निवेश मित्र 3.0 लॉन्च करने की तैयारी में है। एआई आधारित सिंगल विंडो सिस्टम से निवेशकों को वन-स्टॉप समाधान और रीयल-टाइम निगरानी मिलेगी।
News Desk
News Desk News Desk
31 Dec 2025
06:31 PM
1 min read
योगी सरकार की पहल से  2026 में होगा अत्याधुनिक सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम का शुभारंभ
हाइलाइट्स
Nivesh Mitra 3
0: उत्तर प्रदेश सरकार 2026 में निवेश मित्र 3
0 लॉन्च करने की तैयारी में है। एआई आधारित सिंगल विंडो सिस्टम से निवेशकों को वन-स्टॉप समाधान और रीयल-टाइम निगरानी मिलेगी।


>उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार निवेश मित्र 3.0 विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह अत्याधुनिक सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम वर्ष 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।


>आधिकारिक जानकारी के अनुसार, निवेश मित्र 3.0 निवेशकों को एकीकृत और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न विभागीय अनुमतियों और सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करेगा। इसे राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे केंद्र और राज्य स्तर की प्रक्रियाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी।


>इस प्लेटफॉर्म का आईजीआरएस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निवेश सारथी, ओआईएमएस और इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक से एकीकरण किया जाएगा। इसके माध्यम से निवेश संबंधी आवेदनों और शिकायतों की सीधी निगरानी संभव होगी। एआई आधारित स्मार्ट डैशबोर्ड से रीयल-टाइम ट्रैकिंग, डेटा विश्लेषण और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को बल मिलेगा।


>निवेशकों को आवेदन की स्थिति, स्वीकृति और आपत्तियों से संबंधित सूचनाएं व्हाट्सएप, ईमेल और एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। निवेश मित्र 3.0 के लागू होने से राज्य में निवेश प्रक्रियाओं की पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News