Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

नोएडा पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार: 13 हजार से ज्यादा फर्जी मोबाइल नंबर किए गए बंद

News Desk
News Desk News Desk
24 Jun 2025
01:40 AM
1 min read
नोएडा पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार: 13 हजार से ज्यादा फर्जी मोबाइल नंबर किए गए बंद


>नोएडा में साइबर क्राइम पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में एक बड़ा एक्शन लिया गया है। साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13,000 से ज्यादा मोबाइल नंबरों को बंद कराया गया है। ये नंबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे या ठगी की कोशिश में संलिप्त थे।


>नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से यह कार्रवाई डिजिटल ठगी के बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए की गई है। ऐसे मोबाइल नंबरों की पहचान की गई जो बैंक धोखाधड़ी, केवाईसी अपडेट के नाम पर फर्जी कॉल्स, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी नौकरी और इनाम के झांसे जैसे मामलों में उपयोग किए जा रहे थे।


>पुलिस की साइबर सेल और टेक्निकल टीमों की सतत निगरानी और जांच के दौरान ऐसे हजारों मोबाइल नंबरों की पहचान हुई जो ठगी से जुड़े मामलों में संलिप्त थे। ये नंबर या तो फर्जी दस्तावेजों से लिए गए थे या चोरी की गई पहचान का उपयोग कर चालू किए गए थे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News