Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

भारी पुलिस घेराबंदी के बीच पीड़ित परिवार तक पहुंचे अजय राय

लखनऊ से वाराणसी तक रोकने के प्रयास का आरोप, ₹2 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग।
Bureau
Bureau News Desk
29 Apr 2026
09:36 PM
1 min read
भारी पुलिस घेराबंदी के बीच पीड़ित परिवार तक पहुंचे अजय राय
हाइलाइट्स
लखनऊ से वाराणसी तक रोकने के प्रयास का आरोप, ₹2 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग।

पिंडरा के बहुचर्चित मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को भारी पुलिस तैनाती और प्रशासनिक घेरेबंदी के बीच पीड़ित परिवार से मिलने उनके गाँव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

 

अजय राय ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ से वाराणसी के सफर के दौरान उन्हें कई स्थानों पर रोका गया और नजरबंद करने का प्रयास किया गया। प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह स्थिति दर्शाती है कि सरकार अपराधियों के बजाय जनप्रतिनिधियों की गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे रही है।

 

अजय राय ने प्रशासनिक कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ऐसा लग रहा था जैसे सरकार अपराधियों को पकड़ने के बजाय एक जनप्रतिनिधि को पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा रही है। खाकी का पहरा हमें अपने लोगों के आँसू पोंछने से नहीं रोक सकता। पीड़ित परिवार की स्थिति का हवाला देते हुए अजय राय ने राज्य सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं:

 

  • पीड़ित परिवार को तत्काल ₹2 करोड़ का मुआवजा दिया जाए।
  • परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
  • हत्याकांड के दोषियों और कथित संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

अजय राय ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति चिंताजनक है और इस मुद्दे को लेकर वह मुख्यमंत्री से सीधे वार्ता करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय और आर्थिक सहायता नहीं मिली, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर व्यापक स्तर पर आंदोलन कर सकती है।

Explore Related Topics

पिंडरा हत्याकांड मनीष सिंह हत्या अजय राय यूपी कांग्रेस वाराणसी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →