Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

UP News: रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
News Desk
News Desk News Desk
06 Oct 2025
12:51 AM
1 min read
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
हाइलाइट्स
UP News: रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


>रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। घटना पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।


>डिप्टी सीएम ने कहा, “यह बेहद दुखद और निंदनीय घटना है। दोषी चाहे आम नागरिक हों या जिम्मेदार अधिकारी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कानून सभी के लिए समान है और न्याय हर हाल में होगा।”


>उन्होंने साथ ही राज्य में प्रतिबंधित की गई कोल्ड्रिफ कप सिरप को लेकर भी सरकार की सख्त नीति दोहराई। ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस दवा की बिक्री और खरीद पर रोक लगा दी है। कोई भी दवा जो मानकों के विपरीत पाई जाएगी, उसे प्रदेश में इजाजत नहीं दी जाएगी।


>रायबरेली में हुई यह घटना रविवार को सामने आई, जब मानसिक रूप से कमजोर हरिओम वाल्मीकि को भीड़ ने चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक ने पिटाई के दौरान राहुल गांधी का नाम भी लिया, लेकिन भीड़ ने उसकी बात अनसुनी कर दी।


>घटना के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से बात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी रायबरेली के लोगों को अपना परिवार मानते हैं और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।


>प्रदेश सरकार ने मामले में एसआईटी जांच बैठाने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News