Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात

Delhi News: दिल्ली में राहुल गांधी ने रायबरेली लिंचिंग पीड़ित हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की और न्याय के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
News Desk
News Desk News Desk
30 Nov 2025
10:27 AM
1 min read
राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात
हाइलाइट्स
Delhi News: दिल्ली में राहुल गांधी ने रायबरेली लिंचिंग पीड़ित हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की और न्याय के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।


>कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को रायबरेली में मॉब लिंचिंग में मारे गए हरिओम वाल्मीकि के परिवार से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार को पूरी मदद का भरोसा दिया।


>दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात में हरिओम के माता-पिता और छोटी बहन मौजूद रहे। राहुल गांधी ने परिवार को आश्वासन दिया कि वह मामले में न्याय दिलाने तक उनके साथ खड़े रहेंगे। मुलाकात के बाद हरिओम की बहन ने कहा कि वे सिर्फ धन्यवाद देने आई थीं, क्योंकि कठिन समय में राहुल गांधी ने उनका साथ दिया। परिवार का कहना है कि मामले में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं और जांच जारी है। दो अक्टूबर को रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की पिटाई के बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली थी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News