Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

राहुल-तेजस्वी पर भड़के यूपी के डिप्टी सीएम, बोले- पीएम मोदी की मां का अपमान जनता कभी नहीं करेगी माफ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के मंच से पीएम मोदी की स्वर्गीय मां पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर यूपी के दोनों डिप्टी सीएम भड़क उठे। ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने इसे "स्तरहीन राजनीति" बताते हुए कहा कि जनता ऐसे अपमान को कभी माफ नहीं करेगी।
News Desk
News Desk News Desk
28 Aug 2025
04:06 AM
1 min read
राहुल-तेजस्वी पर भड़के यूपी के डिप्टी सीएम, बोले- पीएम मोदी की मां का अपमान जनता कभी नहीं करेगी माफ
हाइलाइट्स
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के मंच से पीएम मोदी की स्वर्गीय मां पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर यूपी के दोनों डिप्टी सीएम भड़क उठे। ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने इसे "स्तरहीन राजनीति" बताते हुए कहा कि जनता ऐसे अपमान को कभी माफ नहीं करेगी।

>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के मंच से हुई कथित अभद्र टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इसे "स्तरहीन राजनीति" करार दिया है।

>भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही वोटर अधिकार यात्रा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मंच से प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ, वह राजनीति की गिरावट का सबसे बड़ा उदाहरण है।

>डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य स्वर्गीय माताजी के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से की गई बेहद अभद्र टिप्पणी का मैं कड़ा विरोध करता हूं। राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई।" उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल और तेजस्वी अपने बयानों में न केवल महापुरुषों को अपमानित करते रहे हैं बल्कि बिहार की जनता को भी नहीं बख्शा है।

>दूसरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की राजनीति की पहचान ही स्तरहीनता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के प्रति जिस भाषा का इस्तेमाल कराया गया, वह उनकी विकृत मानसिकता और हताशा को दिखाता है। देश और बिहार की जनता उन्हें कभी क्षमा नहीं करेगी।"

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News