Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दलित-अल्पसंख्यक की बात करते हैं, पर नेता खुद बने? - राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का जोरदार हमला

Bihar Elections: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोहतास-केमूर की जनसभाओं में राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोपों पर तीखा प्रहार किया और सवाल उठाया कि यदि राहुल वाकई दलित-अल्पसंख्यकों के हिमायती हैं तो लोकसभा में विपक्ष का नेता उन्हीं समुदायों में से क्यों नहीं चुना गया।
News Desk
News Desk News Desk
09 Nov 2025
12:28 PM
1 min read
दलित-अल्पसंख्यक की बात करते हैं, पर नेता खुद बने? - राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का जोरदार हमला
हाइलाइट्स
Bihar Elections: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोहतास-केमूर की जनसभाओं में राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोपों पर तीखा प्रहार किया और सवाल उठाया कि यदि राहुल वाकई दलित-अल्पसंख्यकों के हिमायती हैं तो लोकसभा में विपक्ष का नेता उन्हीं समुदायों में से क्यों नहीं चुना गया।


>बिहार के रोहतास और कैमूर जिलों में रैलियाँ कर रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी से जुड़े बयानों पर कड़ी टिप्पणी की। सिंह ने कहा कि यदि राहुल गांधी वाकई अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अल्पसंख्यक राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर चिंतित हैं, तो उन्हें लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में इन्हीं तबकों में से किसी को नियुक्त करना चाहिए था जो लोकतांत्रिक तर्क से उपयुक्त होता।


>राजनाथ सिंह ने राहुल गाँधी द्वारा लगाए गए आरोपों को बेवजह और निराधार करार दिया और कहा कि ऐसी बातें अगर सच में प्रमाणिक हैं तो उन्हें निर्वाचन आयोग के पास आधिकारिक शिकायत के रूप में पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा यदि आरोप लगाया है तो सबूत सामने लाओ, वह उचित मंच है जहाँ इन दावों की छान-बीन हो सकती है।


>रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप भी लगाया। सिंह के तेवर में यह भी धार थी कि कांग्रेस जाति-धर्म के नाम पर समाज में दरार पैदा कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार हमले कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सशस्त्र बलों को राजनीति में घसीटना ठीक नहीं और बीजेपी आरक्षण के पक्ष में है पार्टी ने हमेशा ही गरीब और पात्र वर्गों को आरक्षण प्रदान करने का समर्थन किया है।


>राजनाथ सिंह ने सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी अपना रुख स्पष्ट किया उन्होंने कहा की ऑपरेशन सिंदूर जैसी पहलें जारी रहेंगी और यदि किसी ने देश पर फिर हमला करने की कोशिश की तो कड़ा उत्तर दिया जाएगा। उनका संदेश साफ था भारत अब कमजोर नहीं, सशक्त राष्ट्र बनकर उभरा है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News