Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

हर 7 दिन में अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर, RBI ने जारी किया नया नियम

Credit Score: RBI ने नए ड्राफ्ट नियम के तहत क्रेडिट स्कोर को अब हर सात दिन में अपडेट करने का प्रस्ताव दिया है। CICs महीने में 5 बार डेटा अपडेट करेंगी। जानें पूरी जानकारी।
News Desk
News Desk News Desk
27 Nov 2025
05:40 PM
1 min read
हर 7 दिन में अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर, RBI ने जारी किया नया नियम
हाइलाइट्स
Credit Score: RBI ने नए ड्राफ्ट नियम के तहत क्रेडिट स्कोर को अब हर सात दिन में अपडेट करने का प्रस्ताव दिया है। CICs महीने में 5 बार डेटा अपडेट करेंगी। जानें पूरी जानकारी।


>भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट डेटा रिपोर्टिंग को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रस्तावित ड्राफ्ट ‘क्रेडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्टिंग  निर्देश, 2025’ के तहत क्रेडिट स्कोर अब हर सात दिन में अपडेट किया जाएगा। यह व्यवस्था अप्रैल 2026 से लागू होने की संभावना है।


>नए नियमन के अनुसार, क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियां महीने में पांच बार 7, 14, 21, 28 और महीने के आखिरी दिन डेटा अपडेट करेंगी। पहले जहां क्रेडिट स्कोर महीने में एक या दो बार अपडेट होता था, वहीं अब यह प्रक्रिया साप्ताहिक आधार पर होगी।


>बैंकों और NBFCs को अब महीने में एक बार पूरा डेटा भेजने के साथ-साथ बीच-बीच में महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी भी देनी होगी। इनमें नया लोन जारी होना, क्रेडिट कार्ड बंद होना, रीपेमेंट अपडेट, ग्राहक विवरणों में बदलाव और लोन क्लासिफिकेशन में परिवर्तन जैसे अपडेट शामिल होंगे। इससे लोन चुकाने या क्रेडिट कार्ड बंद करने का प्रभाव कुछ ही दिनों में क्रेडिट रिपोर्ट में दिखाई दे सकेगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News