Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट हो हिन्दू समाज: लखनऊ से उठी ‘सनातन बोर्ड’ की मांग

News Desk
News Desk News Desk
11 Jun 2025
06:20 AM
1 min read
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट हो हिन्दू समाज: लखनऊ से उठी ‘सनातन बोर्ड’ की मांग


>लखनऊ में आज संत कबीर आश्रम, कुर्सी रोड पर आयोजित ‘सनातन एकता महासम्मेलन’ में संतों, धार्मिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सनातन संस्कृति की रक्षा और हिन्दू समाज की एकता पर बल दिया। सम्मेलन में ‘सनातन बोर्ड’ के गठन की मांग केंद्र सरकार से करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह समय है जब हिंदू समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा।


>कार्यक्रम का आयोजन अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के तत्वावधान में श्री सदगुरु कबीर साहेब जयंती के अवसर पर किया गया। दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनित कौशिक ने किया।


>इस मौके पर ऋषि त्रिवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने जोर देकर कहा कि “भारत को अगर पुनः सांस्कृतिक राष्ट्र बनाना है, तो सनातन संस्कृति को जातिवाद से ऊपर उठकर संगठित होना होगा। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि हिंदू बहुल समाज के लिए ‘सनातन बोर्ड’ का गठन किया जाए।”

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News