Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'

मानसून सत्र से पहले यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल, सपा में टूट के दावों के बीच निषाद पार्टी प्रमुख का नया बयान।
Bureau
Bureau News Desk
18 Jun 2026
04:53 PM
1 min read
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
हाइलाइट्स
मानसून सत्र से पहले यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल, सपा में टूट के दावों के बीच निषाद पार्टी प्रमुख का नया बयान।

 

संसद के मानसून सत्र से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बाद अब निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के दो दर्जन से अधिक सांसद उनके संपर्क में हैं।

 

डॉ. संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी समेत पूरा विपक्ष लंबे समय से सत्ता से बाहर है। उनके अनुसार, क्षेत्र के विकास के लिए नेताओं का सरकार में होना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में हिंदुत्व विचारधारा से जुड़े नेता उनसे मिलने आते रहते हैं और दो दर्जन से अधिक सांसद लगातार उनके संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये नेता केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ आने के लिए तैयार हैं।

 

यह खबर भी पढ़े - 'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल

 

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट की संभावना जताई थी। राजभर ने कहा था कि अखिलेश यादव के परिवार के कुछ सदस्यों को छोड़कर बाकी कई नेता और सांसद पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई थी।

 

ओम प्रकाश राजभर के दावों का समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और पार्टी सांसद सनातन पांडेय की ओर से खंडन किया जा चुका है। अब संजय निषाद के दावे के बाद एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 

संसद के मानसून सत्र से पहले देश और प्रदेश की राजनीति में लगातार घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। हाल के दिनों में अन्य दलों में सांसदों के दल बदलने की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश में भी ऐसे दावों और उनके खंडन का सिलसिला जारी है।

Explore Related Topics

संजय निषाद समाजवादी पार्टी सांसद ओम प्रकाश राजभर सपा यूपी राजनीति निषाद पार्टी अखिलेश यादव मानसून सत्र

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News