Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

संजय सेठ के डिनर ने बढ़ाई यूपी की सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार और राज्यसभा सीटों पर अटकलें तेज

भाजपा सांसद के आवास पर जुटे कई बड़े चेहरे, राजनीतिक गलियारों में तेज हुई अंदरखाने बैठकों की चर्चा
Bureau
Bureau News Desk
09 May 2026
10:29 PM
1 min read
संजय सेठ के डिनर ने बढ़ाई यूपी की सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार और राज्यसभा सीटों पर अटकलें तेज
हाइलाइट्स
भाजपा सांसद के आवास पर जुटे कई बड़े चेहरे, राजनीतिक गलियारों में तेज हुई अंदरखाने बैठकों की चर्चा

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के आवास पर आयोजित शिष्टाचार डिनर ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। योगी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आयोजित इस डिनर में कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है।

 

डिनर में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की मौजूदगी को खास माना जा रहा है। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के पहुंचने से भी सियासी चर्चाएं और तेज हो गईं। माना जा रहा है कि यूपी में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और आने वाले समय में खाली होने वाली राज्यसभा सीटों को लेकर अंदरखाने मंथन जारी है। इस खास डिनर में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शिरकत की। इसके अलावा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

 

बहुजन समाज पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा के पहुंचने से भी राजनीतिक हलकों में हलचल देखी गई। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत कई अन्य दिग्गज नेता भी इस डिनर में मौजूद रहे।  मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा और अन्य दलों के नेताओं की इन मुलाकातों को बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल संजय सेठ के आवास पर हुई यह बैठक प्रदेश की नई सियासी बिसात के संकेत देती नजर आ रही है।

Explore Related Topics

संजय सेठ यूपी मंत्रिमंडल विस्तार भाजपा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News