Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

ईद पर सीलमपुर से उठी नई मांग, हाजी अफजाल ने PM मोदी से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपील

ईद की नमाज के बाद लोगों ने पोस्टर-बैनर लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, सांस्कृतिक और सामाजिक सम्मान का हवाला।
Bureau
Bureau News Desk
28 May 2026
12:46 PM
1 min read
ईद पर सीलमपुर से उठी नई मांग, हाजी अफजाल ने PM मोदी से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपील
हाइलाइट्स
ईद की नमाज के बाद लोगों ने पोस्टर-बैनर लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, सांस्कृतिक और सामाजिक सम्मान का हवाला।

 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में ईद की नमाज के बाद स्थानीय नेता हाजी अफजाल के नेतृत्व में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी।

 

प्रदर्शन में शामिल लोगों के पोस्टरों पर ‘गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए’ जैसे संदेश लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गाय भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।

 

स्थानीय नेता हाजी अफजाल ने कहा कि यह मांग किसी धर्म विशेष से जुड़ी नहीं है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे के सम्मान के तौर पर उठाई गई है। उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों और परंपराओं का सम्मान होना चाहिए और समाज में सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।

 

ईद के मौके पर इलाके में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ की।

Explore Related Topics

हाजी अफजाल गाय राष्ट्रीय पशु सीलमपुर ईद नमाज पीएम मोदी दिल्ली

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News