Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

शिक्षक दिवस पर योगी सरकार की सौगात - स्मार्ट क्लास, टैबलेट और 81 शिक्षकों का राज्य सम्मान

शिक्षक दिवस 2025 पर यूपी की राजधानी बनी शिक्षा क्रांति की गवाह जहाँ 81 गुरुजनों का सम्मान हुआ और हजारों स्कूलों को मिली डिजिटल सौगात, योगी सरकार ने स्मार्ट क्लास, टैबलेट और नवाचार से सजाया शिक्षा जगत का नया अध्याय।
News Desk
News Desk News Desk
05 Sep 2025
08:21 AM
1 min read
शिक्षक दिवस पर योगी सरकार की सौगात - स्मार्ट क्लास, टैबलेट और 81 शिक्षकों का राज्य सम्मान
हाइलाइट्स
शिक्षक दिवस 2025 पर यूपी की राजधानी बनी शिक्षा क्रांति की गवाह जहाँ 81 गुरुजनों का सम्मान हुआ और हजारों स्कूलों को मिली डिजिटल सौगात, योगी सरकार ने स्मार्ट क्लास, टैबलेट और नवाचार से सजाया शिक्षा जगत का नया अध्याय।


>शिक्षक दिवस 2025 उत्तर प्रदेश में शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के लोकभवन में आयोजित समारोह में बेसिक शिक्षा के 66 और माध्यमिक शिक्षा के 15 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, शाल, स्मृति चिह्न और 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई।


>मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर यह सम्मान कार्यक्रम न सिर्फ गुरुजनों के प्रयासों का सम्मान है, बल्कि शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प भी है।


>समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1236 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया और 2204 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को टैबलेट वितरण भी किया। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा में डिजिटल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना और बच्चों को आधुनिक पद्धति से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।


>इस अवसर पर एससीईआरटी की ‘गुल्लक’ और ‘उद्गम’ पुस्तिका का विमोचन हुआ और ‘उद्गम’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुस्तिकाओं से बच्चों में न सिर्फ ज्ञान का विस्तार होगा बल्कि नैतिक मूल्यों और रचनात्मक सोच को भी बढ़ावा मिलेगा।


>कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भी शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। संदीप सिंह ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सभी बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं गुलाब देवी ने नकल माफिया पर कड़ी कार्रवाई और शिक्षा में ईमानदारी को लेकर सरकार के प्रयासों की सराहना की।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News