Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सफर बना सजा: युवक को कार में बिठाकर लूटा, हाईवे पर फेंका

News Desk
News Desk News Desk
08 Jun 2025
01:00 PM
1 min read
सफर बना सजा: युवक को कार में बिठाकर लूटा, हाईवे पर फेंका


>लखनऊ से सिद्धार्थनगर जाने की कोशिश कर रहे एक युवक के साथ चारबाग से शुरू हुई मदद की कहानी जल्द ही एक खौफनाक लूटकांड में बदल गई। मुंबई से अपने बीमार पिता से मिलने आए सिद्धार्थनगर जिले के एक युवक को चार बदमाशों ने कार में बिठाकर बंधक बना लिया, उसके 22 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और चांदी का ब्रेसलेट लूटकर उसे रास्ते में फेंक कर फरार हो गए।


>पीड़ित की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के करही खास गांव निवासी जीत कुमार के रूप में हुई है। जीत मुंबई में निजी नौकरी करते हैं और शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता की तबीयत नाजुक है। खबर मिलते ही जीत फ्लाइट से मुंबई से लखनऊ पहुंचे।


>लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से चारबाग पहुंचने के बाद जब उन्हें सिद्धार्थनगर के लिए कोई बस नहीं मिली, तभी एक सफेद कार सवार व्यक्ति ने खुद को ‘बस्ती’ जाने वाला बताया और जीत को 400 रुपये में ले जाने की बात कही। जल्दी में जीत कार में बैठ गए, जहां पहले से तीन लोग मौजूद थे।


>लखनऊ से बाहर निकलते ही चारों बदमाशों ने जीत को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब से 22 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और चांदी का ब्रेसलेट छीन लिया। इसके बाद उसे देवा रोड टेल्को के आगे माती इलाके में कार से फेंक कर भाग गए।


>किसी तरह जीत हाईवे किनारे एक ढाबे तक पहुंचे और वहां से मदद लेकर सफेदाबाद पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


>शहर कोतवाल आरके राम ने बताया कि युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। लखनऊ पुलिस और क्राइम ब्रांच से संपर्क कर जांच तेज कर दी गई है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News