Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सीएम योगी आदित्यनाथ का विजन होगा साकार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा यूपी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ स्थित रेशम निदेशालय में 75 लाख की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण, उत्कृष्ट सिल्क उत्पादों का होगा प्रदर्शन और बिक्री।
News Desk
News Desk News Desk
16 Dec 2025
06:37 PM
1 min read
सीएम योगी आदित्यनाथ का विजन होगा साकार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा यूपी
हाइलाइट्स
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ स्थित रेशम निदेशालय में 75 लाख की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण, उत्कृष्ट सिल्क उत्पादों का होगा प्रदर्शन और बिक्री।

>उत्तर प्रदेश में रेशम उद्योग को नई पहचान देने के उद्देश्य से रेशम निदेशालय परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण किया जा रहा है। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सॉइल टू सिल्क’ विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

>रेशम निदेशालय में 75 लाख रुपये की लागत से बन रहा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इस माह के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है। इस केंद्र में रेशम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को ‘सॉइल टू सिल्क’ थीम के तहत प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें रेशम कीट पालन, कोकून से धागा निर्माण और हथकरघा व पावरलूम पर सिल्क उत्पाद तैयार करने की जानकारी शामिल होगी। यहां मलबरी और टसर सिल्क से जुड़े उत्पादों के साथ प्रदेश के उत्कृष्ट हैंडलूम वस्त्रों का प्रदर्शन और बिक्री भी की जाएगी।

>रेशम निदेशालय के असिस्टेंट डायरेक्टर नीरेंद्र कुमार और आशुतोष ने बताया कि केंद्र में वाराणसी की साड़ी, भदोही का ब्रोकेड, मिर्जापुर के टसर सिल्क उत्पाद और अन्य जिलों के रेशमी वस्त्रों का आकर्षक डिस्प्ले होगा।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News