Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

ओपी राजभर बोले- जैसे यूपी सुधरा, वैसे बंगाल में अपराधी जेल जाएंगे

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की तरह बंगाल में भी अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।
Bureau
Bureau News Desk
07 May 2026
12:01 PM
1 min read
ओपी राजभर बोले- जैसे यूपी सुधरा, वैसे बंगाल में अपराधी जेल जाएंगे
हाइलाइट्स
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की तरह बंगाल में भी अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पीए की हत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। इस घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने पश्चिम बंगाल की पिछली सरकार को घेरा है।

 

 

ओपी राजभर ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि भाजपा को जनता का समर्थन इसलिए मिला है ताकि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत हो सके और अपराध पर नियंत्रण लगाया जा सके। राजभर ने कहा, “यह एक दुखद घटना है। बंगाल की जनता ने भाजपा को दो-तिहाई बहुमत इसलिए दिया था ताकि बंगाल में व्याप्त तानाशाही का अंत हो सके। वहां के लोगों का मनोबल ऊंचा है, लेकिन सरकार बनने और कानून व्यवस्था स्थापित होने के बाद इन पर लगाम कसी जाएगी।”

 

उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले यूपी की स्थिति भी अलग नहीं थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध पर नियंत्रण स्थापित किया गया। राजभर ने कहा, “जैसे उत्तर प्रदेश में स्थिति थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने उसे सुधारा, उसी तरह वहां सरकार बनने के बाद अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।”

Explore Related Topics

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्या ओपी राजभर Suvendu Adhikari PA Murder OP Rajbhar News Bengal Crime News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News