Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

ईरान में लापता हुए तीन भारतीय

News Desk
News Desk News Desk
28 May 2025
06:37 AM
1 min read
ईरान में लापता हुए तीन भारतीय


>ईरान पहुंचे तीन भारतीय नागरिकों के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया है। तीनों पंजाब के निवासी हैं और 2 मई को तेहरान पहुंचने के बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। परिजनों की शिकायत पर भारतीय दूतावास ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईरानी अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


>भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर बयान जारी करते हुए कहा,


>“तीन भारतीय नागरिकों के परिजनों ने हमें सूचित किया है कि उनके परिजन ईरान पहुंचने के बाद लापता हो गए हैं। हमने यह मामला मजबूती से ईरानी अधिकारियों के समक्ष उठाया है और उनसे अनुरोध किया है कि उन्हें शीघ्रता से तलाशा जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।”

कौन हैं लापता भारतीय नागरिक?

लापता तीनों युवक पंजाब के विभिन्न जिलों से हैं:

हुसनप्रीत सिंह (संगरूर)

जस्पाल सिंह (एसबीएस नगर)

अमृतपाल सिंह (होशियारपुर)


>परिवारजनों के अनुसार, इन तीनों को ईरान से होते हुए ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने का वादा किया गया था। लेकिन तेहरान पहुंचने के एक घंटे बाद ही अमृतपाल सिंह ने अपनी माँ को फोन कर सूचित किया कि उन्हें बंधक बना लिया गया है। कथित तस्करों ने यह कहकर फिरौती की मांग की कि एजेंट्स ने उन्हें पैसे नहीं दिए हैं।

18 लाख की फिरौती की मांग


>गुरदीप कौर, अमृतपाल की मां, ने बताया कि तस्कर हर परिवार से ₹18 लाख रुपये मनीग्राम के जरिए ट्रांसफर करने की मांग कर रहे हैं। जब परिवारों ने ट्रैवल एजेंट्स से संपर्क करने की कोशिश की, तो पाया कि वे अपने घरों से फरार हो चुके हैं और उनके मोबाइल नंबर भी बंद हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News