Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूजीसी पर सवर्ण मोर्चा ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से किया सवाल

प्रतिनिधिमंडल ने उठाई आपत्तियां, उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली स्तर पर चर्चा का दिया आश्वासन
Bureau
Bureau News Desk
01 Apr 2026
10:08 PM
1 min read
यूजीसी पर सवर्ण मोर्चा ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से किया सवाल
हाइलाइट्स
प्रतिनिधिमंडल ने उठाई आपत्तियां, उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली स्तर पर चर्चा का दिया आश्वासन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से सवर्ण मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने यूजीसी’ को लेकर सवाल उठाए। प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

 

संयोजक संदीप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी, बसंत सिंह बघेल और अरविंद पाठक के नेतृत्व में सवर्ण मोर्चा की टीम ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने यूजीसी से संबंधित नियमों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं और इसे वापस लेने की मांग रखी।

 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस विषय पर दिल्ली स्तर के नेतृत्व से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

इस अवसर पर पंडित सत्य प्रकाश, दुर्गेश पांडे, मनीष महाजन, जतिन मल्होत्रा, मनीष श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव और बृजेश दीक्षित समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Explore Related Topics

UGC बृजेश पाठक लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News