Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

उत्तर प्रदेश में 14 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी - 71,192.39 लाख रुपये के पीसीयू शिथिलीकरण प्रस्ताव स्वीकृत

UP News: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न। यूपी में 14 प्रमुख सड़क परियोजनाओं हेतु 71,192.39 लाख रुपये के पीसीयू शिथिलीकरण प्रस्ताव स्वीकृत।
News Desk
News Desk News Desk
12 Dec 2025
09:01 PM
1 min read
उत्तर प्रदेश में 14 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी - 71,192.39 लाख रुपये के पीसीयू शिथिलीकरण प्रस्ताव स्वीकृत
हाइलाइट्स
UP News: मुख्य सचिव एस
पी
गोयल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न। यूपी में 14 प्रमुख सड़क परियोजनाओं हेतु 71,192
39 लाख रुपये के पीसीयू शिथिलीकरण प्रस्ताव स्वीकृत।


>उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में उच्च विशिष्टियों और पीसीयू शिथिलीकरण पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग की 14 प्रमुख सड़क परियोजनाओं से जुड़ी प्रस्तावित शिथिलीकरण मांगों को अनुमोदन प्रदान किया गया।


>बैठक में 71,192.39 लाख रुपये की कुल लागत वाली सड़क परियोजनाओं को पीसीयू शिथिलीकरण की स्वीकृति दी गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्रों में यातायात सुगम हो सके।


>स्वीकृत परियोजनाओं में रामपुर जनपद के शाहबाद–रामपुर–बाजपुर मार्ग पर 8.500 किमी बाईपास, आगरा के बरहन और कागारोल में क्रमशः 3.950 किमी और 5.000 किमी के बाईपास शामिल हैं। बदायूं, मथुरा, गोंडा, उन्नाव और झांसी में भी विभिन्न मार्गों पर बाईपास और चौड़ीकरण कार्य को मंजूरी मिली।


>इसके अतिरिक्त, मिर्जापुर, वाराणसी और उन्नाव में भी कुल 35 किमी से अधिक लंबाई के सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत किए गए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News