Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

जल्द होगा यूपी BJP के नए अध्यक्ष का ऐलान, प्रभारी का हुआ चयन

Lucknow News: बीजेपी ने यूपी चुनाव प्रभारी के रूप में पीयूष गोयल को नियुक्त किया। 2-3 दिनों में नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान संभव। ओबीसी चेहरे की चर्चा।
News Desk
News Desk News Desk
10 Dec 2025
10:48 AM
1 min read
जल्द होगा यूपी BJP के नए अध्यक्ष का ऐलान, प्रभारी का हुआ चयन
हाइलाइट्स
Lucknow News: बीजेपी ने यूपी चुनाव प्रभारी के रूप में पीयूष गोयल को नियुक्त किया। 2-3 दिनों में नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान संभव। ओबीसी चेहरे की चर्चा।


>उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर भी तेजी दिखाई दे रही है।


>पार्टी सूत्रों के अनुसार, पीयूष गोयल जल्द ही उत्तर प्रदेश पहुंचकर संगठनात्मक तैयारी और चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे। उन्हें चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं संगठन विस्तार, उम्मीदवार चयन, जनसंपर्क कार्यक्रमों की निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।


>सूत्रों ने बताया कि बीजेपी अगले 2-3 दिनों में प्रदेश अध्यक्ष के नए नाम का एलान कर सकती है। अनुमान है कि पार्टी इस बार ओबीसी समुदाय से जुड़े किसी चेहरे पर भरोसा जता सकती है, जिससे संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को मजबूत संदेश दिया जा सके।


>गोयल के नेतृत्व में रणनीतिक तैयारियों में तेजी की उम्मीद की जा रही है। वह संगठन के विभिन्न स्तरों पर जाकर पार्टी की स्थिति का आकलन करेंगे और नए अध्यक्ष की घोषणा से पहले अंतिम रूपरेखा तैयार करेंगे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News