Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

'न बुलडोजर का डर, न एनकाउंटर का', पहला उम्मीदवार उतारते ही ओवैसी ने दिखाए तेवर

यूपी चुनाव 2027 के लिए AIMIM ने बहराइच की मटेरा सीट से प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को उम्मीदवार बनाया, ओवैसी बोले- इत्तेहाद की ताकत से बदल देंगे पूरा खेल।
Bureau
Bureau News Desk
15 Jun 2026
12:11 PM
1 min read
'न बुलडोजर का डर, न एनकाउंटर का', पहला उम्मीदवार उतारते ही ओवैसी ने दिखाए तेवर
हाइलाइट्स
यूपी चुनाव 2027 के लिए AIMIM ने बहराइच की मटेरा सीट से प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को उम्मीदवार बनाया, ओवैसी बोले- इत्तेहाद की ताकत से बदल देंगे पूरा खेल।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच की मटेरा विधानसभा सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को उम्मीदवार बनाए जाने का ऐलान किया। एक जनसभा के दौरान ओवैसी ने समर्थकों से राय लेने के बाद शौकत अली के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मटेरा, बहराइच और पूरे उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी इत्तेहाद की ताकत के दम पर राजनीतिक समीकरण बदलने का प्रयास करेगी।

 

मटेरा विधानसभा सीट पर वर्तमान में समाजवादी पार्टी की विधायक मारिया शाह का कब्जा है। वह पूर्व मंत्री यासिर शाह की पत्नी हैं। ऐसे में AIMIM के मैदान में उतरने के बाद इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि AIMIM की मौजूदगी मुस्लिम वोटों के समीकरणों को किस हद तक प्रभावित कर सकती है।

 

उम्मीदवार की घोषणा के दौरान ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मजलिस का परचम लहराएगा और उन्हें न बुलडोजर का डर है और न एनकाउंटर का। उन्होंने कहा कि धार्मिक पहचान और अपने विचारों को लेकर उनकी पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है। अपने संबोधन में ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए संविधान के अनुच्छेद 48, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग और राष्ट्रीय गोकुल मिशन का हवाला दिया। साथ ही उन्होंने बीफ निर्यात के मुद्दे का भी उल्लेख किया।

Explore Related Topics

AIMIM असदुद्दीन ओवैसी शौकत अली मटेरा सीट बहराइच यूपी विधानसभा चुनाव 2027

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News