Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मेडिकल शिक्षा महानिदेशालय का सख्त कदम, 148 उम्मीदवार प्रतिबंधित

UP News: उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा महानिदेशालय ने नीट पीजी 2025 काउंसलिंग से 148 अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित कर दिया है। सीट मिलने के बाद प्रवेश न लेने और बीच में पाठ्यक्रम छोड़ने वालों पर यह कार्रवाई की गई है।
News Desk
News Desk News Desk
22 Sep 2025
01:15 AM
1 min read
मेडिकल शिक्षा महानिदेशालय का सख्त कदम, 148 उम्मीदवार प्रतिबंधित
हाइलाइट्स
UP News: उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा महानिदेशालय ने नीट पीजी 2025 काउंसलिंग से 148 अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित कर दिया है। सीट मिलने के बाद प्रवेश न लेने और बीच में पाठ्यक्रम छोड़ने वालों पर यह कार्रवाई की गई है।

>उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा महानिदेशालय ने बड़ा कदम उठाते हुए नीट पीजी 2025-26 काउंसलिंग से 148 अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित कर दिया है। इनमें 59 ऐसे उम्मीदवार शामिल हैं जिन्होंने 2024-25 सत्र में स्ट्रे व स्पेशल स्ट्रे राउंड में सीट आवंटित होने के बावजूद प्रवेश नहीं लिया, जबकि 89 अभ्यर्थियों ने पाठ्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया।

>अपर निदेशक आलोक कुमार के अनुसार शासनादेश में स्पष्ट प्रावधान है कि आवंटन के बाद प्रवेश न लेने वाले उम्मीदवारों की धरोहर राशि जब्त की जाएगी और उन्हें अगले शैक्षणिक सत्र की काउंसलिंग से बाहर किया जाएगा। इसी के तहत यह सख्त कार्रवाई की गई है।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News