Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सीएम योगी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अमित शाह सौंपेंगे नियुक्ति पत्र – UP पुलिस में भर्ती का महा आयोजन

News Desk
News Desk News Desk
14 Jun 2025
11:51 AM
1 min read
सीएम योगी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अमित शाह सौंपेंगे नियुक्ति पत्र – UP पुलिस में भर्ती का महा आयोजन


>उत्तर प्रदेश में पुलिस बल को नया जोश और ताकत देने जा रहा है एक ऐतिहासिक आयोजन। राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में रविवार 15 जून को दोपहर 12 बजे एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष मौजूदगी कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देगी।


>शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो मैदान पहुंचकर समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, और लखनऊ पुलिस कमिश्नर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।


>मुख्यमंत्री के निरीक्षण से पहले डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा और यातायात प्रबंधों का गहन मूल्यांकन किया। अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजनों की भी भागीदारी होने की संभावना है, ऐसे में यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।


>यह आयोजन सिर्फ एक औपचारिक वितरण नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी होगा। यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर पुलिस भर्ती के सफल अभ्यर्थियों को एक ही मंच पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन से प्रदेश सरकार के युवाओं को रोजगार और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता भी जाहिर होती है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News