Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चाइनीज मांझे पर सख्ती: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की व्यापारियों और आमजन से अपील

उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझा और सिंथेटिक पतंग डोरी पर प्रतिबंध को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने व्यापारियों और आमजन से सहयोग की अपील की।
Bureau
Bureau News Desk
13 Mar 2026
07:30 PM
1 min read
चाइनीज मांझे पर सख्ती: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की व्यापारियों और आमजन से अपील
हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझा और सिंथेटिक पतंग डोरी पर प्रतिबंध को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने व्यापारियों और आमजन से सहयोग की अपील की।

उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा और सिंथेटिक/शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने व्यापारियों और आमजन से सहयोग की अपील की है।

 

वीडियो संदेश में एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि चाइनीज मांझा और सिंथेटिक या शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर इसके निर्माण, भंडारण और बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे प्रतिबंधित मांझे का निर्माण, भंडारण और बिक्री न करें। साथ ही आमजन से भी इस प्रकार की डोर का उपयोग न करने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाइनीज मांझा और शीशा चढ़ी डोर से पक्षियों और लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आती रही हैं, इसलिए इस पर प्रतिबंध लागू किया गया है।

 

प्रदेश पुलिस द्वारा विभिन्न जिलों में अभियान चलाकर ऐसे मांझे की जब्ती और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Explore Related Topics

चाइनीज मांझा प्रतिबंध यूपी Amitabh Yash ADG उत्तर प्रदेश

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News