Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

UPITS 2025: सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, प्रदेश के हुनर को मिलने जा रहा वैश्विक मंच

UPITS 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPITS 2025 की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को सुरक्षा, व्यवस्थापन और प्रतिभागियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
News Desk
News Desk News Desk
19 Sep 2025
08:04 AM
1 min read
UPITS 2025: सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, प्रदेश के हुनर को मिलने जा रहा वैश्विक मंच
हाइलाइट्स
UPITS 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPITS 2025 की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को सुरक्षा, व्यवस्थापन और प्रतिभागियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आगामी उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा, व्यवस्थापन और प्रतिभागियों की सुविधा सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के साथ-साथ वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया अभियानों को भी बढ़ावा देगा।


>मुख्यमंत्री ने सभी जिलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP) स्टॉल्स स्थापित करने और युवाओं को प्रत्यक्ष अनुभव एवं उद्यमिता के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया। इसके साथ ही खादी व ग्रामोद्योग को प्रोत्साहित करने और विदेशी बायर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


>सीएम योगी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले की उत्पादक प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाए। युवाओं और छात्रों में उद्यमिता और नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष अनुभव और रोजगार-उद्यमिता के अवसर मिलेंगे।


>UPITS-2025 में आयोजित फैशन शो में खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि इससे स्थानीय डिजाइनर्स और कारीगर नए अवसर प्राप्त करेंगे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवा उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।


>मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों, विशेषकर वृद्धजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शटल सुविधा और आरामदायक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने विदेशी बायर्स और मेहमानों की सुरक्षा, आवास और परिवहन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सीएम योगी ने आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और ई-कार्ट में बैठकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और वीआईपी मूवमेंट तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News