Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

हर जिले की कला और शिल्प को मिलने जा रहा ग्लोबल मंच

UPITS 2025: यूपीआईटीएस 2025 में ओडीओपी पवेलियन उत्तर प्रदेश के हर जिले की कला और शिल्प को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश करेगा। यह प्रदर्शनी “लोकल से ग्लोबल” के सपने को साकार करने के साथ ही कारीगरों और स्टार्टअप्स को ग्लोबल मार्केटप्लेस का अनुभव दिलाएगी।
News Desk
News Desk News Desk
20 Sep 2025
06:18 AM
1 min read
हर जिले की कला और शिल्प को मिलने जा रहा ग्लोबल मंच
हाइलाइट्स
UPITS 2025: यूपीआईटीएस 2025 में ओडीओपी पवेलियन उत्तर प्रदेश के हर जिले की कला और शिल्प को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश करेगा। यह प्रदर्शनी “लोकल से ग्लोबल” के सपने को साकार करने के साथ ही कारीगरों और स्टार्टअप्स को ग्लोबल मार्केटप्लेस का अनुभव दिलाएगी।

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) इस बार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और शिल्प धरोहर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर करेगा। हॉल नंबर 9 में स्थापित ओडीओपी पवेलियन हर जिले की अनूठी पहचान और कहानी को उसके सिग्नेचर प्रोडक्ट के माध्यम से जीवंत करेगा। भदोही से लेकर सहारनपुर, फिरोजाबाद से लेकर मुरादाबाद तक, हर जिले की कला और कारीगरी की झलक प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी।

ओडीओपी पवेलियन में भदोही के बारीक डिज़ाइन वाले कालीन, फिरोजाबाद की चमकदार कांच की कारीगरी, मुरादाबाद का मशहूर मेटलवेयर और सहारनपुर की लकड़ी पर की गई नक्काशी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। ये उत्पाद न सिर्फ जिलों की पहचान को उजागर करेंगे, बल्कि “लोकल से ग्लोबल” का सपना भी साकार करेंगे।

पवेलियन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह एक ग्लोबल मार्केटप्लेस का अनुभव दे। स्टार्टअप्स, डिज़ाइनर्स और अंतरराष्ट्रीय बायर्स को साझा मंच प्रदान करके व्यापारिक नेटवर्किंग और नए अवसरों के द्वार खोले जाएंगे। राज्य सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय उद्योग और कारीगर वैश्विक पहचान के साथ अपनी आमदनी भी बढ़ा सकेंगे। पारंपरिक शिल्प को आधुनिकता से जोड़कर टिकाऊ और इनोवेटिव प्रोडक्ट तैयार करने पर खास ध्यान दिया गया है। इससे न केवल कारीगरों को आधुनिक बाजार की मांगों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी योगदान मिलेगा।

प्रमुख स्टॉल्स और उत्पाद:

जिला प्रमुख उत्पाद / आकर्षण स्टॉल्स
फिरोजाबाद ग्लास आर्ट
हाथरस हींग
हापुड़ हैंडलूम बेडशीट, टेक्सटाइल फर्निशिंग
गौतमबुद्ध नगर टेक्सटाइल, ज्वेलरी
मुरादाबाद मेटल फर्नीचर
बरेली जरी जरदोजी
आगरा लेदर एसेसरीज
मेरठ स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स, मसाले
कन्नौज इत्र, इसेंशियल ऑयल
कानपुर देहात पीई पाइप्स
वाराणसी सिल्क और बनारसी साड़ी
बाराबंकी हैंडलूम
कानपुर लेदर प्रोडक्ट्स, सैडलरी गुड्स
चित्रकूट लकड़ी के खिलौने
सीतापुर हैंडलूम दरी
बुलंदशहर खुर्जा पॉटरी, सेरेमिक ज्वेलरी
भदोही और मिर्जापुर कालीन
गाजियाबाद इंजीनियरिंग गुड्स
लखनऊ हैंडीक्राफ्ट चिकन इंब्रॉयडर्ड गारमेंट्स
फतेहपुर आयरन चूल्सा
एटा घुंघरू, घंटी और अन्य ब्रास
मैनपुरी ताकशी आर्ट
फर्रूखाबाद जरी जरदोजी
संत कबीरनगर होजरी
जौनपुर ऊनी दरी
प्रतापगढ़ आमला प्रोडक्ट्स
संभल रेशम आर्ट
पीलीभीत वुड प्रोडक्ट
आजमगढ़ सिल्क साड़ी
बागपत हैंडलूम
औरैया देसी घी और मिल्स प्रोडक्ट्स
अमेठी मूंज प्रोडक्ट
झांसी सॉफ्ट टॉयज
कुशीनगर केला
अलीगढ़ ताले और मेटल हैंडीक्राफ्ट
सुल्तानपुर मूंज क्राफ्ट
सहारनपुर वुडेन किचनवेयर
प्रयागराज मूंज क्रॉफ्ट, अचार
मथुरा ठाकुर जी की पोशाक

UPITS 2025 का यह आयोजन उत्तर प्रदेश की कला, शिल्प और उद्योग को वैश्विक पहचान देने के साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। लोकल उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने से कारीगरों और स्टार्टअप्स को नई संभावनाओं के दरवाजे मिलेंगे और “लोकल से ग्लोबल” का सपना हकीकत में बदलेगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News