Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

उत्तर प्रदेश में 6,500 करोड़ के निवेश के आये प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से देश-विदेश के निवेशकों ने की मुलाकात

Lucknow News: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रोफेशनल्स ने मुलाकात की। बैठक में मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी, फार्मा और सर्विस सेक्टर से जुड़े करीब 6,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
News Desk
News Desk News Desk
19 Dec 2025
02:24 PM
1 min read
उत्तर प्रदेश में 6,500 करोड़ के निवेश के आये प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से देश-विदेश के निवेशकों ने की मुलाकात
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रोफेशनल्स ने मुलाकात की। बैठक में मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी, फार्मा और सर्विस सेक्टर से जुड़े करीब 6,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

>उत्तर प्रदेश में निवेश संभावनाओं और औद्योगिक वातावरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों से जुड़े प्रोफेशनल्स ने मुलाकात की। इस दौरान निवेश, विकास योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

>मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में 25 प्रतिष्ठित कंपनियों से जुड़े 45 प्रोफेशनल्स शामिल हुए। बैठक में प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार के लिए लगभग 6,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। प्रस्तावों में मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी, बायो-रिफाइनरी, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग और सर्विस सेक्टर से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना जताई गई।

>निवेशकों ने उत्तर प्रदेश की मजबूत कानून-व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकार की प्रो-एक्टिव अप्रोच को दीर्घकालिक निवेश के लिए अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, नए उत्तर प्रदेश में प्रत्येक निवेशक की पूंजी पूरी तरह सुरक्षित है और यहां विकास की स्पष्ट गारंटी है।  बैठक में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में प्राप्त 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों और बीते वर्षों में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का भी उल्लेख किया गया।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News