Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

WhatsApp Remind Me फीचर: अब मैसेज खुद दिलाएगा याद, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Bureau
Bureau News Desk
30 Mar 2026
12:18 PM
1 min read
WhatsApp Remind Me फीचर: अब मैसेज खुद दिलाएगा याद, जानें कैसे करें इस्तेमाल

डिजिटल दौर में तेजी से बढ़ते मैसेजिंग इस्तेमाल के बीच WhatsApp ने यूजर्स की एक बड़ी समस्या का समाधान पेश किया है। ‘Remind Me’ फीचर के जरिए अब यूजर्स किसी भी जरूरी मैसेज पर रिमाइंडर सेट कर सकेंगे, जिससे तय समय पर ऐप खुद नोटिफिकेशन भेजकर काम याद दिलाएगा।

 

व्हाट्सप्प द्वारा लांच किया यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो दिनभर कई चैट्स में व्यस्त रहते हैं और जरूरी मैसेज पढ़ने के बाद भी उस पर प्रतिक्रिया देना भूल जाते हैं। ‘Remind Me’ फीचर के जरिए यूजर टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, ऑडियो या डॉक्यूमेंट जैसे किसी भी मैसेज पर रिमाइंडर सेट कर सकता है।

 

इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यूजर को किसी भी मैसेज को लॉन्ग प्रेस करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे ‘Remind Me’ या बेल आइकन पर टैप कर समय निर्धारित करना होता है। यूजर 2 घंटे, 8 घंटे, 24 घंटे या कस्टम टाइम चुन सकता है। तय समय पूरा होने पर WhatsApp नोटिफिकेशन के जरिए उसी मैसेज का प्रीव्यू दिखाते हुए अलर्ट भेजता है।

 

यह फीचर पारंपरिक ‘स्टार मैसेज’ या ‘पिन चैट’ से अलग है। जहां पहले यूजर को सेव किए गए मैसेज को खुद ढूंढना पड़ता था, वहीं अब ऐप खुद रिमाइंडर देकर ध्यान आकर्षित करेगा। फिलहाल ये फीचर सिर्फ बीटा टेस्टिंग यूजर के लिए ही उपलब्ध है 

Explore Related Topics

WhatsApp Remind Me WhatsApp new feature message reminder feature how to use WhatsApp reminder

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →