Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग पर आयी पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान हुई फायरिंग पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई। ट्रंप और अन्य नेता सुरक्षित, हमलावर गिरफ्तार।
Bureau
Bureau News Desk
26 Apr 2026
10:47 AM
1 min read
व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग पर आयी पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
हाइलाइट्स
वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान हुई फायरिंग पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई। ट्रंप और अन्य नेता सुरक्षित, हमलावर गिरफ्तार।

 

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना पर भारत की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र में हिंसा की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है।

 

घटना उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप मंच पर मौजूद थे। अचानक गोली चलने की आवाज से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। तुरंत सक्रिय हुई सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित हैं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।”

 

 

घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि उन्होंने स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम जारी रखने का सुझाव दिया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद अगले 30 दिनों के भीतर इस कार्यक्रम की नई तारीख तय की जाएगी।

Explore Related Topics

व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →