Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यमुना फिर से हुई जीवनदायिनी! दिल्ली में झाग घटा, ऑक्सीजन बढ़ी

Delhi News: क्या दिल्ली की यमुना अब फिर से जीवन देने लगी है? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के ताजा बयान ने साफ कर दिया — नदी अब धीरे-धीरे अपनी पुरानी पहचान वापस पा रही है।
News Desk
News Desk News Desk
16 Oct 2025
07:07 AM
1 min read
यमुना फिर से हुई जीवनदायिनी! दिल्ली में झाग घटा, ऑक्सीजन बढ़ी
हाइलाइट्स
Delhi News: क्या दिल्ली की यमुना अब फिर से जीवन देने लगी है
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के ताजा बयान ने साफ कर दिया — नदी अब धीरे-धीरे अपनी पुरानी पहचान वापस पा रही है।


>राजधानी दिल्ली के लिए राहतभरी खबर आई है। लंबे समय से प्रदूषण और गंदगी की मार झेल रही यमुना नदी अब धीरे-धीरे अपनी पुरानी स्वच्छता और जीवनदायिनी छवि की ओर लौट रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार के प्रयासों का असर अब साफ नजर आने लगा है - यमुना के पानी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ा है, जबकि अमोनिया और झाग में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।


>मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना नदी की नियमित वैज्ञानिक जांच के लिए कालिंदी कुंज घाट पर एक आधुनिक प्रयोगशाला (लैब) स्थापित की गई है। इस लैब की रिपोर्ट के अनुसार, नदी के पानी में ऑक्सीजन स्तर अब 4.75 तक पहुंच गया है, जो जीवन के संकेत देता है।
उन्होंने कहा “पहले यमुना इतनी प्रदूषित थी कि मछलियों या किसी भी जलीय जीव का जीवित रहना संभव नहीं था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल रही है, और नदी फिर से जीवन देने लगी है।”


>मुख्यमंत्री के अनुसार, अमोनिया और फॉस्फेट के स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहले जहां फॉस्फेट के कारण नदी में झाग की मोटी परत बन जाती थी, अब यह घटकर सिर्फ 0.2 रह गया है। इसका सीधा असर यह हुआ है कि अब नदी का पानी अधिक पारदर्शी और स्वच्छ दिखने लगा है।
उन्होंने कहा कि यह सब दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित विभागों की निरंतर मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने यमुना की सफाई के लिए दिन-रात काम किया है।


>विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि “यमुना सफाई को लेकर लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं। विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है, जबकि सरकार ने जमीनी स्तर पर ऐतिहासिक काम किया है।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल आंकड़े नहीं बल्कि वास्तविक सुधार है, जो अब हर दिल्लीवासी देख पा रहा है।


>मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु एक स्वच्छ, निर्मल और बहती यमुना में सूर्य देव को अर्घ्य दे पाएंगे। उन्होंने कहा “यह केवल सरकार की सफलता नहीं बल्कि पूरे दिल्लीवासियों का गर्व है। यमुना को जीवंत बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे यमुना में गंदगी न फैलाएं और इस अभियान में सरकार का साथ दें।


>दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे “यमुना पुनर्जीवन अभियान” के तहत कई प्रमुख ड्रेनों को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा गया है। इससे सीवेज का पानी बिना सफाई के नदी में नहीं जा रहा। इन वैज्ञानिक और तकनीकी कदमों से अब यमुना की स्थिति पहले से कहीं अधिक बेहतर है।


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News