Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

योग दिवस पर यूपी में बनेगा नया रिकॉर्ड, 21 जून को 1.42 करोड़ छात्र करेंगे योगाभ्यास

गांव से शहर तक योगमय होगा माहौल, 1.32 लाख स्कूलों में सामूहिक योगाभ्यास की तैयारियां पूरी।
Bureau
Bureau News Desk
20 Jun 2026
03:22 PM
1 min read
योग दिवस पर यूपी में बनेगा नया रिकॉर्ड, 21 जून को 1.42 करोड़ छात्र करेंगे योगाभ्यास
हाइलाइट्स
गांव से शहर तक योगमय होगा माहौल, 1
32 लाख स्कूलों में सामूहिक योगाभ्यास की तैयारियां पूरी।

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को उत्तर प्रदेश में योगाभ्यास का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। प्रदेश के 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के करीब 1.42 करोड़ छात्र-छात्राएं एक साथ योगाभ्यास करेंगे। इसके साथ ही 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 78 हजार से अधिक छात्राएं भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगी।

 

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। गांव से लेकर शहर तक स्थित विद्यालयों में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में केवल छात्र-छात्राएं ही नहीं बल्कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इससे विद्यालय परिसरों में सामूहिक रूप से योग और स्वास्थ्य का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

 

यह खबर भी पढ़े - केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उमड़ा हजारों लोगों का सैलाब, योग के जरिए दिया स्वस्थ भारत का संदेश

 

आयुष मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम के संचालन के लिए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम की निगरानी और समन्वय के लिए शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

 

योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास के साथ-साथ प्राणायाम और योग के महत्व से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी जाएगी।

Explore Related Topics

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यूपी योग दिवस 1.42 करोड़ छात्र योगाभ्यास परिषदीय विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग 21 जून योग दिवस

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News