Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

शेर बनाना ही था तो कायदे का बनाते - सीएम योगी की तस्वीर पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

गोरखपुर कार्यक्रम में शेर के पुतले संग तस्वीर वायरल, सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना
Bureau
Bureau News Desk
24 Apr 2026
11:22 AM
1 min read
शेर बनाना ही था तो कायदे का बनाते - सीएम योगी की तस्वीर पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
हाइलाइट्स
गोरखपुर कार्यक्रम में शेर के पुतले संग तस्वीर वायरल, सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शेर के पुतले के साथ खिंचवाई गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है और व्यंग्य करते हुए टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर दौरे पर थे, जहां उन्होंने लगभग 1055 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया। कार्यक्रम स्थल पर टायरों से निर्मित शेर के पुतले के साथ उन्होंने तस्वीर खिंचवाई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

 

बताया जा रहा है कि यह तस्वीर रवि किशन द्वारा खींची गई थी। इस दौरान वह मुख्यमंत्री को अलग-अलग पोज़ देने के लिए निर्देश देते हुए भी नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों के बीच हल्का-फुल्का माहौल देखने को मिला और बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया।  कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शेर के पुतले के पास खड़े होकर उसके चेहरे और पेट पर हाथ रखते हुए फोटो खिंचवाते दिखाई दिए। इस दौरान सांसद रवि किशन उन्हें अलग-अलग एंगल सुझाते नजर आए। यह पूरा दृश्य वीडियो के रूप में भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ इटावा स्थित लायन सफारी की शेर की मूर्ति की तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा, नकली शेर के साथ मुस्कान, असली देखें तो हो जाएं धड़ाम। लगता है कोरोना काल का शेर है, तभी बाल-अयाल इतने लंबे हैं। शेर बनाना ही था तो कायदे का बनाते और इसके लिए सपा काल में बनी इटावा की लायन सफारी ही देख आते।

Explore Related Topics

योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News