रायबरेली दौरे के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी के बयान को अमर्यादित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अनादरपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में कहा कि विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति की जननी कांग्रेस के ‘युवराज’ की टिप्पणी उनकी नकारात्मक राजनीति, असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अनादर को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति की गई टिप्पणी न केवल संबंधित व्यक्तियों का अपमान है, बल्कि यह देश के 145 करोड़ नागरिकों के जनादेश, विश्वास और लोकतांत्रिक संस्कारों का भी अपमान है।
विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति की जननी कांग्रेस के 'युवराज' की अमर्यादित टिप्पणी उनकी नकारात्मक राजनीति, असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके अनादर को प्रदर्शित करती है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 20, 2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, मा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री…
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को अपने आपत्तिजनक, असंसदीय और कुंठाजनित वक्तव्य के लिए पूरे देश से क्षमा मांगनी चाहिए।
दरअसल, रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और संविधान की सुरक्षा के मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला था। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गंभीर आरोप लगाए थे। राहुल गांधी ने दावा किया था कि संविधान और देश की संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है तथा आर्थिक ढांचे को बड़े उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। राहुल ने गाँधी एक कदम और आगे बढ़ कर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार जैसे शब्दों से भी नवाजा था जिसके बाद देश भर से भाजपा नेताओ की और से राहुल गाँधी को माफ़ी के लिए कहा जा रहा है
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें