Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार बोले योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने यूपी को बनाया सुरक्षित प्रदेश

UP News: क्या सच में उत्तर प्रदेश में अपराध दर में गिरावट आई है? पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने एनसीआरबी 2023 के आंकड़ों के हवाले से बताया, कैसे योगी सरकार की नीतियों ने अपराधियों पर शिकंजा कसा।
News Desk
News Desk News Desk
06 Oct 2025
04:30 AM
1 min read
पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार बोले योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने यूपी को बनाया सुरक्षित प्रदेश
हाइलाइट्स
UP News: क्या सच में उत्तर प्रदेश में अपराध दर में गिरावट आई है
पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने एनसीआरबी 2023 के आंकड़ों के हवाले से बताया, कैसे योगी सरकार की नीतियों ने अपराधियों पर शिकंजा कसा।


>उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लागू जीरो टॉलरेंस नीति, मिशन शक्ति और ऑपरेशन कनविक्शन जैसी पहलों ने न केवल अपराध दर में उल्लेखनीय कमी लायी है, बल्कि प्रदेश में सकारात्मक और विकासोन्मुखी वातावरण भी बनाया है


>राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के 2023 के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अपराध दर में कमी आई है। 25 करोड़ की आबादी और लगभग 12 करोड़ महिलाओं वाले प्रदेश में अपराध नियंत्रण के मामले में यूपी का प्रदर्शन अब उल्लेखनीय है। आंकड़ों के मुताबिक:


    >
  • आईपीसी अपराधों में 20वां स्थान

  • हत्या के मामले में 29वां स्थान

  • अपराध की कोशिश में 30वां स्थान

  • रेप मामलों में 22वां स्थान

  • पॉक्सो एक्ट अपराधों में 20वां स्थान


>पूर्व डीजीपी ने कहा कि इन सुधारों के पीछे मुख्यमंत्री योगी की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और यूपी पुलिस के चौतरफा विकास के प्रयास मुख्य कारण हैं।


>यूपी पुलिस में सुधार:


    >
  • 2.20 लाख नई भर्तियां और 1.53 लाख प्रोन्नतियां

  • पुलिस बल का औसत आयु वर्ग युवा और दक्ष

  • पुलिस बजट में 2.5 गुना वृद्धि

  • प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या में इजाफा

  • महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में तीन गुना वृद्धि


>इन सुधारों से महिला और बाल अपराधों की जांच में बेहतर परिणाम आए हैं।


>पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए बताया कि करीब 20 सरकारी विभागों के समन्वय से यह अभियान महिला सशक्तीकरण और अपराध नियंत्रण में कारगर साबित हुआ।
ऑपरेशन कनविक्शन के तहत 1.50 लाख अपराधियों को सजा दिलाई गई, जिससे समाज में कानून के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय स्थापित हुआ।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News