Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

योगी सरकार का विजन 2047: ओबीसी उत्थान से ‘विकसित यूपी’ की नई उड़ान

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक खाका तैयार किया है। शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और शादी अनुदान जैसी योजनाओं से ‘विकसित यूपी 2047’ के सपने को पंख दिए जा रहे हैं।
News Desk
News Desk News Desk
18 Sep 2025
05:05 AM
1 min read
योगी सरकार का विजन 2047: ओबीसी उत्थान से ‘विकसित यूपी’ की नई उड़ान
हाइलाइट्स
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक खाका तैयार किया है। शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और शादी अनुदान जैसी योजनाओं से ‘विकसित यूपी 2047’ के सपने को पंख दिए जा रहे हैं।


>उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए अब तक का सबसे बड़ा खाका तैयार किया है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के जरिये सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक 7 करोड़ से अधिक ओबीसी छात्रों को 80,000 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिले। इसके साथ ही बेटियों के विवाह के लिए अनुदान राशि को बढ़ाकर 60,000 रुपये करने और 24 लाख से अधिक बेटियों को 14,400 करोड़ रुपये की सहायता देने की तैयारी है।


>योगी सरकार मानती है कि बिना ओबीसी सशक्तिकरण के ‘विकसित यूपी’ का सपना अधूरा है। पिछले आठ वर्षों में 2.07 करोड़ से अधिक ओबीसी छात्रों को 13,535 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति दी गई। लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक यह आंकड़ा 7 करोड़ छात्रों और 80,000 करोड़ रुपये तक पहुंचे।


>ओबीसी परिवारों की गरीब बेटियों के लिए शादी अनुदान योजना संबल साबित हो रही है। अब तक 6.10 लाख से अधिक बेटियों को 1,221 करोड़ रुपये की मदद मिली। सरकार अब इस राशि को 20,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये करने की तैयारी में है। विजन 2047 के तहत 24 लाख बेटियों को 14,400 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।


>सरकार ने ओबीसी युवाओं को डिजिटल युग से जोड़ने के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना चलाई। अब तक 1.39 लाख से अधिक युवाओं को सीसीसी और ओ-लेवल कोर्स कराया गया। लक्ष्य है कि 2047 तक 11 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार दिलाया जाए।


>ओबीसी छात्रों के लिए छात्रावासों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता में है। नए छात्रावास और अनुरक्षण कार्य से ग्रामीण व पिछड़े इलाकों के छात्रों को बेहतर माहौल में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।


>योगी सरकार का मानना है कि उत्तर प्रदेश की 52% से अधिक आबादी वाले ओबीसी वर्ग का सशक्तिकरण ही राज्य को 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। छात्रवृत्ति, शादी अनुदान और कौशल विकास जैसी योजनाएं ओबीसी समुदाय को न सिर्फ मुख्यधारा से जोड़ रही हैं, बल्कि ‘विकसित यूपी 2047’ के सपने को भी पंख दे रही हैं।


>पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में ओबीसी समुदाय की भागीदारी के बिना विकास अधूरा है। योगी सरकार की पहलें न केवल ओबीसी युवाओं और बेटियों को अवसर प्रदान कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News