Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

जापान दौरे में ओडीओपी का जलवा, सीएम योगी ने भेंट किए 500 उपहार

सीएम योगी ने जापान और सिंगापुर दौरे में 500 से अधिक ओडीओपी उत्पाद भेंट कर यूपी की शिल्प विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया।
News Desk
News Desk News Desk
25 Feb 2026
06:42 PM
1 min read
जापान दौरे में ओडीओपी का जलवा, सीएम योगी ने भेंट किए 500 उपहार
हाइलाइट्स
सीएम योगी ने जापान और सिंगापुर दौरे में 500 से अधिक ओडीओपी उत्पाद भेंट कर यूपी की शिल्प विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया।

ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर और जापान दौरे में जहां निवेश और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा हुई, वहीं उत्तर प्रदेश की पारंपरिक शिल्पकला भी वैश्विक मंच पर केंद्र में रही। ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना के तहत तैयार उपहारों के जरिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया।

 

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रमुख नेताओं, कॉरपोरेट प्रतिनिधियों और बच्चों को 500 से अधिक विशेष स्मृति-चिह्न भेंट किए। इनमें 300 से ज्यादा मंडला आर्ट की कलाकृतियां शामिल थीं, जिन्हें विशेष रूप से तैयार कराया गया।

 

फिरोजाबाद के रंगीन कांच से बनी भगवान श्रीराम, शिव, राधा-कृष्ण और बुद्ध की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मुरादाबाद की पीतल कला, सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बना काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल भी उपहारों में शामिल रहा। विदेशी मेहमानों ने इन हस्तनिर्मित कलाकृतियों में गहरी रुचि दिखाई।

 

राज्य सरकार के मुताबिक यह पहल ‘लोकल टू ग्लोबल’ की रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना है। ओडीओपी उत्पादों की वैश्विक प्रस्तुति से निर्यात और रोजगार के अवसरों में वृद्धि की संभावना जताई गई है। सिंगापुर और जापान में ओडीओपी उत्पादों की प्रस्तुति को सांस्कृतिक कूटनीति और आर्थिक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Explore Related Topics

सीएम योगी जापान दौरा ओडीओपी योजना यूपी शिल्प फिरोजाबाद ग्लास वाराणसी मीनाकारी लोकल टू ग्लोबल UP handicrafts news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News