UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और नई सोच के दम पर आगे बढ़ रहे हैं। युवा अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहे हैं और अपनी पहचान बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर युवाओं की उपलब्धियों और प्रदेश में रोजगार के अवसरों को लेकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह लखनऊ में आयोजित होने वाले 'टीओआई यूथ आइकॉन्स समिट एवं अवार्ड्स 2026' में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसरों की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था। उस समय सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था के कारण युवाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं थी, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने के लिए सही अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में काम करने के तरीके में बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता लाने, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर काम किया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर देना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रोत्साहित करना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा अब नौकरी पाने के साथ-साथ अपना कारोबार शुरू करने और दूसरों को रोजगार देने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। नई सोच और उद्यमिता के जरिए युवा प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें