Saturday, 24 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: मेरठ के दो हत्याकांडों में चारों दोषियों ने हाईकोर्ट में दी अपील, जेल बदलने की तैयारी

UP News: सौरभ राजपूत और अमित कश्यप हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा पाए चारों दोषियों ने निचली अदालत के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
Bureau
Bureau News Desk
24 Oct 2026
12:19 PM
1 min read
UP News: मेरठ के दो हत्याकांडों में चारों दोषियों ने हाईकोर्ट में दी अपील, जेल बदलने की तैयारी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सौरभ राजपूत और अमित कश्यप हत्याकांड: मृत्युदंड पाए चारों दोषियों ने हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
मेरठ जेल से अलग-अलग जेलों में भेजे जाएंगे चारों दोषी
साहिल-अमरदीप आगरा और मुस्कान-रविता लखनऊ होंगी शिफ्ट
मौत की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे चारों दोषी

UP News: सौरभ राजपूत और अमित कश्यप हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा पाए चारों दोषियों ने निचली अदालत के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दोषियों की ओर से निजी अधिवक्ताओं के माध्यम से अपील दाखिल की गई है। वहीं, मेरठ जेल प्रशासन ने चारों को अलग-अलग जेलों में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

दोनों हत्याकांडों में मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुस्कान, साहिल, रविता और अमरदीप ने हाईकोर्ट का रुख किया है। उनकी ओर से अधिवक्ता निधि त्रिवेदी और रविकेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से अपील दाखिल की गई है। अब इस मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई और आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर नजर है। जानकारी के अनुसार अपील पर अगले सप्ताह सुनवाई की तारीख तय होने की उम्मीद है। 

मेरठ जेल प्रशासन ने दोनों पुरुष दोषियों साहिल और अमरदीप को आगरा जेल स्थानांतरित करने के लिए जेल मुख्यालय को पत्र भेजा है। अधिकारियों की अनुमति और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें दूसरी जेल भेजने का फैसला लागू होगा। फिलहाल दोनों को आगरा जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। स्थानांतरण कब तक पूरा होगा, इस बारे में अभी कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई है।

इसी तरह, महिला दोषियों मुस्कान और रविता को लखनऊ स्थित नारी बंदी निकेतन भेजने की तैयारी है। इसके लिए जेल प्रशासन ने डीजी जेल से पत्राचार किया है। जरूरी अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों मामलों में चारों को  मृत्युदंड की सजा मिली है। सौरभ राजपूत हत्याकांड में उनकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।

वहीं, अमित कश्यप हत्याकांड में उनकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को भी मृत्युदंड दिया गया है। चारों दोषियों ने अब इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है। आगे अदालत में अपील पर सुनवाई के दौरान उनके पक्ष की दलीलें रखी जाएंगी। दूसरी ओर, जेल प्रशासन चारों को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है।

Explore Related Topics

Saurabh Rajput Murder Case Amit Kashyap Murder Case Allahabad High Court

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News