Saturday, 10 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अनूठी पहल, एक दिन की BSA बनी परिषदीय स्कूल की छात्रा

Ambedkar Nagar News: परिषदीय छात्रा को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया।
Bureau
Bureau News Desk
10 Oct 2026
01:31 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अनूठी पहल, एक दिन की BSA बनी परिषदीय स्कूल की छात्रा
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
छात्रा को एक दिन के लिए बीएसए की भूमिका निभाने का मिला अवसर
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रेरणादायक पहल के जरिए दिया संदेष
पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना
प्लान इंडिया की टीम के प्रयासों की सराहना

Ambedkar Nagar News:  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद अम्बेडकरनगर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। यहां एक होनहार परिषदीय छात्रा को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया। इस पहल के माध्यम से संदेश दिया गया कि बेटियां भी नेतृत्व करने, निर्णय लेने और जिम्मेदारियां निभाने में किसी से कम नहीं हैं।

इस अनूठी पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है। एक दिन के लिए जिले के बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी का अनुभव हासिल करना छात्रा के लिए यादगार अवसर बना। यह पहल बालिकाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में एक अलग उत्साह पैदा होगा। उन्हें आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में पहल करने के लिए प्लान इंडिया की टीम के प्रयासों की सराहना की गई। यह आयोजन इस संदेश के साथ महत्वपूर्ण रहा कि जब बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिलता है, तो वे अपनी प्रतिभा और क्षमता से नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar International Day Of Girl Child UP News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News