Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

टेंट का पोल उतारते वक्त हुआ ऐसा हादसा, अंबेडकरनगर में ई-रिक्शा चालक की मौत

अंबेडकरनगर के जमुनीपुर बाजार में टेंट का पोल हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हादसा।
Bureau
Bureau News Desk
16 Jun 2026
04:44 PM
1 min read
टेंट का पोल उतारते वक्त हुआ ऐसा हादसा, अंबेडकरनगर में ई-रिक्शा चालक की मौत
हाइलाइट्स
अंबेडकरनगर के जमुनीपुर बाजार में टेंट का पोल हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हादसा।

 

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह भंडारे के लिए लाए गए टेंट हाउस के सामान को उतार रहा था। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राधेश्याम शर्मा पुत्र राम कृपाल शर्मा निवासी ग्राम रसूलपुर उसरी, थाना अकबरपुर के रूप में हुई है।

तिलक और मिठाई से हुआ अम्बेडकरनगर के स्कूलों में बच्चों का स्वागत

 

जानकारी के अनुसार राधेश्याम शर्मा अपने ई-रिक्शा से गांव में आयोजित भंडारे के लिए इस्तेमाल किए गए टेंट हाउस का सामान लेकर जमुनीपुर बाजार स्थित अनिल वर्मा के टेंट हाउस पहुंचे थे। बताया गया कि सामान उतारने के दौरान टेंट का पोल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। इससे राधेश्याम शर्मा को तेज करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए।

 

मोहर्रम से पहले अम्बेडकरनगर की सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा

 

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। चौकी प्रभारी अरिया जेपी यादव ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Explore Related Topics

अंबेडकरनगर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News