Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बड़े मंगल पर लखनऊ पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, शिव शक्ति धाम मंदिर में की पूजा

लखनऊ के शिव शक्ति धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना - भारत को उभरती वैश्विक शक्ति बताया
Bureau
Bureau News Desk
16 Jun 2026
04:36 PM
1 min read
बड़े मंगल पर लखनऊ पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, शिव शक्ति धाम मंदिर में की पूजा
हाइलाइट्स
लखनऊ के शिव शक्ति धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना - भारत को उभरती वैश्विक शक्ति बताया

 

 

ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मंगलवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

शायराना अंदाज में सुरेश खन्ना ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां, राम मंदिर और 370 का भी किया जिक्र

 

राज्यपाल ने कहा कि अधिमास के बाद आया यह मंगलवार विशेष महत्व रखता है और इसे अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। उन्होंने मंदिर में दर्शन और पूजा का अवसर मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद एवं मंदिर समिति से जुड़े लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

 

राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि यह शुभ अवसर पूरे देश और देशवासियों के कल्याण का संदेश लेकर आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं समाज को एकजुट करने का कार्य करती हैं और ऐसे धार्मिक अवसर सामाजिक समरसता को भी मजबूत बनाते हैं।

 

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारत आज अपनी सांस्कृतिक विरासत, ज्ञान, विज्ञान और विकास के बल पर दुनिया में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व के विभिन्न देशों में भारतीयता की स्वीकार्यता बढ़ रही है और लोग भारतीय मूल्यों को अपना रहे हैं।

 

 

इंदिरा नगर स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद एवं मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय पार्षद एवं अध्यक्ष भृगुनाथ शुक्ला ने भी राज्यपाल के आगमन को क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय बताया।

Explore Related Topics

बड़ा मंगल शिव प्रताप शुक्ल लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News